National
तेलंगाना में पति की हत्या के आरोप में पत्नी और उसके दो प्रेमी गिरफ्तार, अवैध संबंध बने वजह
डिजिटल डेस्क, कामारेड्डी। एक महिला ने अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर कथित तौर पर अपने पति की हत्या कर दी और शव को एक झील में फेंक दिया, ताकि इसे एक हादसा दिखाया जा सके। तेलंगाना के कामारेड्डी स्थित बांसवाड़ा पुलिस ने इस
लेखक Digital Desk132K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, कामारेड्डी। एक महिला ने अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर कथित तौर पर अपने पति की हत्या कर दी और शव को एक झील में फेंक दिया, ताकि इसे एक हादसा दिखाया जा सके। तेलंगाना के कामारेड्डी स्थित बांसवाड़ा पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने अपने पति से छुटकारा पाने के लिए उसने उनके साथ मिलकर साजिश रची थी।
मृतक की पहचान बांसवाड़ा मंडल के हनमाजीपेट गांव के रहने वाले दिहाड़ी मजदूर चकाली उर्फ गुम्माडी काशीराम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 की रात को हनमाजीपेट के बाहरी इलाके में स्थित पचेरा चेरुवु (झील) में काशीराम का शव मिला था। शुरुआत में उसके पिता चकाली भुमैया की शिकायत पर बांसवाड़ा पुलिस स्टेशन में संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, जांच और शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने इसे हत्या का मामला माना।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)