National
जौनपुर में अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत पांच गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, जौनपुर। असलहा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में शनिवार को जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना सरपतहां थाना क्षेत्र के जूड़ापुर गांव निवासी शुभम सिंह उर्फ शिवा व उसके च
लेखक Ramesh Soni102K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, जौनपुर। असलहा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में शनिवार को जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना सरपतहां थाना क्षेत्र के जूड़ापुर गांव निवासी शुभम सिंह उर्फ शिवा व उसके चार साथियों को पुलिस ने 9 एमएम की प्रतिबंधित पिस्टल सहित पांच अवैध असलहा व 200 से भी अधिक कारतूसों के साथ सुजानगंज से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से तस्करी के असलहों की बिक्री से 7.58 लाख रुपये व 11 मोबाइल फोन भी मिले। गिरफ्तार आरोपितों में तीन मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के निवासी हैं।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)