डिजिटल डेस्क, भोपाल । अभिनेत्री व मॉडल रही 33 वर्षीय त्विषा शर्मा की भोपाल स्थित ससुराल में मौत के मामले में आरोपित सेवानिवृत्त जिला जज न्यायाधीश सिंह की जमानत का विरोध करते हुए पीड़ित पक्ष ने जबलपुर हाई कोर्ट में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज पेश किए हैं।
इनमें 12 और 13 मई की काल डिटेल के अनुसार, गिरिबाला ने वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से फोन पर संपर्क किया था। उल्लेखनीय है कि त्विषा की मौत 12 मई की रात हुई थी।