डिजिटल डेस्क, श्रीहरिकोटा। अंतरिक्ष में भारत की ताकत लगातार बढ़ रही है। एनवीएस-03 के सफल प्रक्षेपण के साथ भारत का स्वदेशी नेविगेशन प्रणाली 'नाविक' (नेविगेशन विद इंडियन कान्स्टेलेशन) और सशक्त हो गया है।
जीएसएलवी-एफ18 राकेट ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से शुक्रवार रात 11 बजकर 51 मिनट पर एनवीएस-03 के साथ सफलता की उड़ान भरी थी और 2,232 किलोग्राम वजनी एनवीएस-03 निर्धारित कक्षा में स्थापित हो गया। अब भारत के पास कक्षा में चार नेविगेशन उपग्रह हो गए हैं।