National
राजस्थान की शिक्षिका मंदोदरी बनीं रुद्र जाट, लिंग परिवर्तन के बाद मिली नई पहचान
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के कोटा जिले में लिंग परिवर्तन का मामला सामने आया है। यहां एक महिला शिक्षिका ने अपना लिंग परिवर्तन कराया है। अब उनकी पहचान पुरुष शिक्षक के रूप में होगी। शिक्षा निदेशालय, बीकानेर ने भी इस
लेखक Jagran News143K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के कोटा जिले में लिंग परिवर्तन का मामला सामने आया है। यहां एक महिला शिक्षिका ने अपना लिंग परिवर्तन कराया है। अब उनकी पहचान पुरुष शिक्षक के रूप में होगी। शिक्षा निदेशालय, बीकानेर ने भी इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। सरकार से अनुमति मिलने के बाद उन्होंने अपना नाम मंदोदरी से रूद्र जाट कर लिया। सरकारी सेवा रिकार्ड में भी लिंग एवं नाम में बदलाव किया गया है।
बता दें कि 29 वर्षीय मंदोदरी बूंदी शहर के नांता महल राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक स्कूल में शारीरिक शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। मंदोदरी ने राजस्थान सेवा नियम 1991 के नियम (8 ए) के तहत लिंग परिवर्तन की अनुमति मांगी थी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ललित कुमार ने 28 अक्टूबर को अनुमति जारी की।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)