मुकेश ठाकुर, पश्चिमी दिल्ली। रिजीम चेंज की बात करना लोकतंत्र को सीधी चुनौती देने जैसा और राष्ट्रविरोधी कृत्य है। भारत में सरकारें चुनाव और जनमत से बनती हैं, न कि सड़कों पर हिंसा और अराजकता फैलाकर।
यह बात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को पंजाबी बाग स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला महाविद्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर भारत भारती संस्था की ओर से आयोजित राष्ट्रीय समारोह में कही।