National
करोड़ों के दुर्लभ फाल्कन की अंतरराष्ट्रीय तस्करी का भंडाफोड़, लखनऊ से 7 बाज के साथ तस्कर गिरफ्तार
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। दुर्लभ और संरक्षित प्रजातियों के फाल्कन (बाज) की अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारी मांग वन्यजीव तस्करी का बड़ा कारण बन रही है। खाड़ी देशों में इन पक्षियों की नीलामी होती है, जहां उनकी प्रजाति और विशेषताओं
लेखक Aditya Kumar Tiwari68K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। दुर्लभ और संरक्षित प्रजातियों के फाल्कन (बाज) की अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारी मांग वन्यजीव तस्करी का बड़ा कारण बन रही है। खाड़ी देशों में इन पक्षियों की नीलामी होती है, जहां उनकी प्रजाति और विशेषताओं के आधार पर 50 लाख रुपये से लेकर दो करोड़ रुपये से अधिक तक की बोली लगाई जाती है।
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने लखनऊ में ऐसे ही सात दुर्लभ फाल्कन के साथ मुंबई निवासी एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि तस्करी का नेटवर्क उत्तर प्रदेश के जंगलों से मुंबई और वहां से दुबई समेत अन्य खाड़ी देशों तक फैला हुआ है।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)