National
हरदोई पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागा युवक, खुद इलाज के लिए पहुंचा अस्पताल
जागरण संवाददाता, झांसी। काली सरकार मंदिर के पुजारी के बारे में पूछताछ करने आई हरदोई पुलिस के सामने शनिवार को अजीब स्थिति पैदा हो गई। पुलिस जिस युवक को पूछताछ के लिए अपने साथ ले जा रही थी, वह चलती गाड़ी से कूदकर फरार हो ग
लेखक Digital Desk101K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, झांसी। काली सरकार मंदिर के पुजारी के बारे में पूछताछ करने आई हरदोई पुलिस के सामने शनिवार को अजीब स्थिति पैदा हो गई। पुलिस जिस युवक को पूछताछ के लिए अपने साथ ले जा रही थी, वह चलती गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। बाद में चोटिल हालत में वह खुद इलाज कराने अस्पताल पहुंच गया।
पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से भागने के मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।सीओ रत्नेश्वर सिंह के अनुसार, कुछ दिन पहले हरदोई पुलिस एक मामले में काली सरकार मंदिर के पुजारी को पूछताछ के लिए ले गई थी। बाद में शिवेंद्र उसे अपनी सिपुर्दगी में लेकर आया था। शनिवार को हरदोई पुलिस दोबारा पुजारी से पूछताछ करने मऊरानीपुर पहुंची, लेकिन वह मंदिर में नहीं मिला।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)