National
गाजीपुर में ज्वैलर्स से सोने की चेन लूटकर भागे दो बदमाश, 3 घंटे में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार; पैर में लगी गोली
जागरण संवाददाता, गाजीपुर। गाजीपुर-वाराणसी मुख्य मार्ग पर बंशी बाजार स्थित संगीनी ज्वैलर्स में शनिवार शाम बदमाशों ने दुस्साहसिक लूट की वारदात को अंजाम दिया। कार से पहुंचे बदमाश दुकान में घुसे और कर्मचारियों को तमंचे के बल
लेखक Digital Desk120K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। गाजीपुर-वाराणसी मुख्य मार्ग पर बंशी बाजार स्थित संगीनी ज्वैलर्स में शनिवार शाम बदमाशों ने दुस्साहसिक लूट की वारदात को अंजाम दिया। कार से पहुंचे बदमाश दुकान में घुसे और कर्मचारियों को तमंचे के बल पर आतंकित कर सोने की छह चेन लूट लीं। विरोध करने पर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन घंटे के भीतर मीरनपुर शक्का मोड़ के पास मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)