डिजिटल डेस्क, कोलकाता। भूटान में ग्लेशियल झील के फटने की चेतावनी के बाद पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में हजारों ग्रामीणों को गुरुवार शाम सुरक्षित स्थानों और आपातकालीन आश्रय स्थलों में पहुंचाया गया। जलपाईगुड़ी भी हाई अलर्ट पर रहा।
शनिवार सुबह से गांववासी नदी में मृत मछलियों और लगातार बहते गंदे पानी को देखकर हैरान हैं। भूटान में आई फ्लैश फ्लड के बाद यह स्थिति बनी है।