डिजिटल डेस्‍क, भोपाल/बैतूल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 31 अक्टूबर को बैतूल पहुंचे। उन्होंने यहां पुलिस ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में जिले को कई सौगातें प्रदान कीं। उन्होंने 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में 30 करोड़ से अधिक की बोनस राशि ट्रांसफर की। इसके अलावा उन्होंने ग्राम वन समितियों के सदस्यों को 13 करोड़ से अधिक की काष्ठ लाभांश राशि भी ट्रांसफर की। का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया।