जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को दो अलग-अलग जगह पर कार्यक्रम में शामिल होंगे। पहला कार्यक्रम सेक्टर-26 पुलिस लाइन में है दूसरा तिरंगा पार्क में। गृह मंत्री के चंडीगढ़ दौरे से पहले पार्किंग, बिल्डिंग बायलाॅज और कन्वर्जन चार्ज के मुद्दे उठे हैं। इन मुद्दों पर प्रशासक की तरफ से आश्वासन दिया गया है।
व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को पंजाब राजभवन में प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। व्यापारियों ने शहर के बाजारों और कारोबार से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाते हुए इनके समाधान की मांग की।