National
सूनी गोद भरने की आस, गोवर्धन के राधाकुंड में अहोई अष्टमी पर लगेगी आस्था की डुबकी
संवाद सूत्र, गोवर्धन (मथुरा)। सूनी गोद की वेदना और संतान की चाहत लिए दंपती आज रात राधाकुंड में आस्था के गोते लगाएंगे। अहोई अष्टमी की मध्यरात्रि में जलस्वरूपा राधारानी के दरबार में होने वाले महास्नान के लिए राधाकुंड सज-सं
लेखक Virendra Kumar Verma97K पढ़े गए

संवाद सूत्र, गोवर्धन (मथुरा)। सूनी गोद की वेदना और संतान की चाहत लिए दंपती आज रात राधाकुंड में आस्था के गोते लगाएंगे। अहोई अष्टमी की मध्यरात्रि में जलस्वरूपा राधारानी के दरबार में होने वाले महास्नान के लिए राधाकुंड सज-संवरकर तैयार है।
किसी की आंखों में संतान प्राप्ति की आस होगी तो कोई अपनी मन्नत पूरी होने की प्रार्थना लेकर पहुंचेगा। मान्यता है कि अहोई अष्टमी की मध्यरात्रि में राधाकुंड में स्नान करने से निसंतान दंपती को संतान सुख का वरदान मिलता है। इसी अटूट विश्वास के चलते देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
अहोई अष्टमी मेला की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को एसपी ग्रामीण आलोक राज नारायण और एसडीएम सलोनी गौतम ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, प्रकाश, सफाई और स्नान की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। तहसीलदार मनीष कुमार और सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कुंड के चारों ओर बैरिकेडिंग की गई है।

-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)