जागरण संवाददाता, भभुआ। जिले में नया बिजली कनेक्शन लेना अब उपभोक्ताओं की जेब पर भारी पड़ेगा। राज्य में बिजली कनेक्शन की नई दरें एक नवंबर से लागू हो जाएंगी।
नई व्यवस्था के तहत घरेलू और औद्योगिक श्रेणी के उपभोक्ताओं को नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए पहले की तुलना में निर्धारित सेवा संयोजन शुल्क का भुगतान करना होगा।