जागरण संवाददाता, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को 16 पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इनमें द्वाराहाट से पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी को पुन: मैदान में उतारा गया है।
दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने शनिवार को 16 प्रत्याशियों की घोषणा की है। इनमें कुमाऊं के पिथौरागढ़ से पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी, जागेश्वर से दिनेश कुंजवाल, सल्ट से प्रताप सिंह तथा कपकोट से वरुण चंदोला, काशीपुर से प्रदीप चंद्र, नानकमत्ता (सुरक्षित) से कैलाश सिंह पांगती तथा रामनगर से भुवन चंद्र को प्रत्याशी घोषित किया गया है।