National
उन्नाव में खाद्य पदार्थों में मिलावट का बड़ा खुलासा, डेढ़ हजार दुकानों में से आधे से अधिक सैंपल जांच में फेल
जागरण संवाददाता, उन्नाव। जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की जांच में आधे से अधिक खाद्य पदार्थों के नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं।
लेखक Rahul Verma197K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, उन्नाव। जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की जांच में आधे से अधिक खाद्य पदार्थों के नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभाग ने जिले भर में 1457 दुकानों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के 415 नमूने एकत्र किए थे। इनमें से 408 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार 208 नमूने मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। यानी जांच में करीब 51 प्रतिशत नमूनों में गड़बड़ी मिली है।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)