डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिल्ली स्थित आवास पर शनिवार को कांग्रेस के नेतृत्व वाले 'इंडी' गठबंधन ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक जन महाभियोग यानी पब्लिक इंपीचमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कदम मतदाता सूची के एसआईआर में कथित अनियमितताओं के आरोपों के बीच उठाया गया है।
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार की अध्यक्षता में शुरू हुई इस कार्यवाही में विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेताओं, नागरिक समाज के प्रतिनिधियों और छात्र संगठन आइसा की अध्यक्ष नेहा बोरा समेत कई हस्तियों ने हिस्सा लिया।