जागरण संवाददाता, गोपालगंज। शादी के दो साल बाद पति ने पत्नी को साथ रखने से इनकार किया तो मामला सड़क पर पहुंच गया।
शनिवार को शहर के कचहरी रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गुस्से में आई पत्नी ने पति का कॉलर पकड़ लिया और उसे घसीटते हुए अपने साथ ले जाने लगी।
मौके पर मौजूद स्वजन ने बीच-बचाव कर किसी तरह पति को छुड़ाया। इसके बाद दोनों पक्ष फिर से सखी वन स्टॉप सेंटर पहुंच गए।