जागरण संवाददाता, बलिया। कुछ लोग अपनी कामयाबी से पहचान बनाते हैं, जबकि कुछ अपने संघर्ष और समर्पण से दूसरों की जिंदगी में नई रोशनी भरते हैं। बलिया के रतसर गांव निवासी स्व. मनीष आनंद सिंह की बेटी अंजलि सिंह ऐसी ही प्रेरणादायी शख्सियत हैं, जिन्होंने कराटे के अभ्यास को नारी सुरक्षा और महिला सशक्तीकरण के अभियान में बदल दिया है।
इनका उद्देश्य बेटियों को केवल आत्मनिर्भर बनाना ही नहीं, बल्कि उन्हें इतना आत्मविश्वासी और सक्षम बनाना है कि वह हर परिस्थिति का डटकर सामना कर सकें। उनके प्रयासों से अब तक करीब 35 बेटियां कराटे में मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं।