डिजिटल डेस्क, दुर्ग। नगर निगम भिलाई,रिसाली और भिलाई-चरोदा की मतदाता सूची में गड़बड़ी सामने आई है। इन निकायों में हजारों की संख्या में मतदाताओं के नाम उनके निर्धारित वार्डों के बजाए दूसरे वार्डों में दर्ज पाए गए हैं। इस गंभारी त्रुटि को छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने संज्ञान में लिया है।
मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित निकायों के रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को मिलाकर कुल 15 अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।