जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा के गंजाम जिले में चक्रवात अर्णब के बाद बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।
जिले के कई गांवों में चारों ओर बाढ़ का पानी भरा हुआ है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छत्रपुर और खल्लिकोट ब्लॉक के कई गांव अब भी जलमग्न हैं। हालांकि, कुछ इलाकों में जलस्तर घटने लगा है, लेकिन कई गांवों में हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं।
कई गांवों में अब भी भरा है पानी