National
रायबरेली में खाद्य विभाग ने 179 किलो जीरा और 656 किलो मटर दाल किया सीज, 173 किलो खोया-पनीर भी नष्ट
जागरण संवाददाता, रायबरेली। दीपावली के त्योहार के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान जारी है। शनिवार को विभाग की दो टीमों ने ऊंचाहार और अघौरा में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्
लेखक Sarvesh Tripathi59K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, रायबरेली। दीपावली के त्योहार के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान जारी है। शनिवार को विभाग की दो टीमों ने ऊंचाहार और अघौरा में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान 179 किलो जीरा और 656 किलो मटर दाल सीज की गई। वहीं, अस्वच्छ परिस्थितियों में रखे 149 किलो खोया और 24 किलो पनीर को नष्ट कराया गया। टीमों ने खाद्य पदार्थों के चार नमूने भी जांच के लिए संग्रहीत किए।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)