जागरण संवाददाता, प्रयागराज। कांग्रेस की राजनीति परिवारवाद तक सिमटकर रह गई है। उसे राष्ट्रहित, सनातन संस्कृति और देश के विकास से कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस ने भगवान राम, रामसेतु और राम मंदिर को नकारा है। यह बातें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और प्रयागराज के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रयागराज में कहीं।