संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा मेले में रौनक बढ़नी शुरू हो गई है। धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने मेले में टीन शैड आदि लगाना शुरू कर दिया है। इसी के साथ व्यापारियों ने भी मेले मेंं आने शुरू हो गए है। इसी के साथ प्रशासन ने भी पुलिस लाइन आदि के लिए टीन शैड आदि लगानी शुरू हो गई है।
गढ़मुक्तेश्वर के कार्तिक पूर्णिमा मेला दस नवंबर से अपने स्वरूप में आना शुरू हो जाएगा। 24 नवंबर को पूर्णिमा का मुख्य स्नान होगा। इस मेले में करीब 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का आगमन होगा। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।