National
यूपी में टूरिज्म का नया ठिकाना बनेंगे परंपरा केंद्र, वाराणसी समेत 6 शहरों में जमीन की तलाश तेज
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। पर्यटकों को स्थानीय जीवन शैली, खानपान, लोक कला, हस्तशिल्प से लेकर परंपराओं तक का अनुभव कराने के लिए पर्यटन विभाग ने छह शहरों में परंपरा केंद्र स्थापित करने की कोशिश तेज कर दी है। लखनऊ, सीतापुर, बरेली,
लेखक Dilip Sharma59K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। पर्यटकों को स्थानीय जीवन शैली, खानपान, लोक कला, हस्तशिल्प से लेकर परंपराओं तक का अनुभव कराने के लिए पर्यटन विभाग ने छह शहरों में परंपरा केंद्र स्थापित करने की कोशिश तेज कर दी है। लखनऊ, सीतापुर, बरेली, चित्रकूट, प्रयागराज और वाराणसी में प्रस्तावित इन केंद्रों के लिए भूमि की तलाश की जा रही है।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने विभागीय अधिकारियों को जल्द जमीन की व्यवस्था कर काम शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि इन केंद्रों को पर्यटन और संस्कृति से जुड़ी गतिविधियों के लिए वन स्टाप सेंटर के रूप में विकसित किया जाए।
प्रदेश में पिछले कुछ वर्ष में घरेलू पर्यटकों की आमद में बड़ी बढ़ोतरी हुई है, इसमें सबसे रुझान धार्मिक पर्यटन की ओर है।
प्रदेश में पिछले कुछ वर्ष में घरेलू पर्यटकों की आमद में बड़ी बढ़ोतरी हुई है, इसमें सबसे रुझान धार्मिक पर्यटन की ओर है।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)