National
बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर सेंटअप परीक्षा 19 नवंबर से शुरू, शामिल न होने पर नहीं दे सकेंगे फाइनल एग्जाम
संवाद सूत्र , नवहट्टा (सहरसा)। मैट्रिक और इंटरमीडिएट की वार्षिक बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को सेंटअप परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। इस परीक्षा की तिथि तय कर दी गई है। इसके तहत इंटरमीडिएट की लि
लेखक Rajesh Kumar Roy42K पढ़े गए

संवाद सूत्र , नवहट्टा (सहरसा)। मैट्रिक और इंटरमीडिएट की वार्षिक बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को सेंटअप परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। इस परीक्षा की तिथि तय कर दी गई है। इसके तहत इंटरमीडिएट की लिखित परीक्षा 19 से 28 नवंबर तक आयोजित होने की संभावना है।
वहीं, मैट्रिक की लिखित सेंटअप परीक्षा 23 से 27 नवंबर तक होने की संभावना है। इसके लिए स्कूलों में 75 प्रतिशत उपस्थिति की शर्त रखी गई है। उपस्थिति पूरी नहीं करने वाले विद्यार्थी सेंटअप परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)