National
देवरिया के सलेमपुर नगर पंचायत में 2.70 करोड़ से संवरेगी सूरत, सड़क-नाली का होगा निर्माण
जागरण संवाददाता, सलेमपुर। आदर्श नगर पंचायत सलेमपुर के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली और जलनिकासी की समस्या दूर करने के लिए करीब दो करोड़ 70 लाख 71 हजार 34 रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए 26 अक्टूबर से टेंडर प्रक्रिया शुर
लेखक Vineet Mall104K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, सलेमपुर। आदर्श नगर पंचायत सलेमपुर के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली और जलनिकासी की समस्या दूर करने के लिए करीब दो करोड़ 70 लाख 71 हजार 34 रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए 26 अक्टूबर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कार्य पूरे होने पर कई वार्डों में आवागमन सुगम होने के साथ जलभराव की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
राज्य वित्त योजना के तहत वार्ड नंबर आठ में कल्याण की भूमि के संरक्षण के लिए मिट्टी भराई और बाउंड्रीवाल निर्माण पर 12.79 लाख रुपये खर्च होंगे। वार्ड पांच में नाली, मिट्टी भराई और पाथवे निर्माण पर 10.22 लाख, वार्ड दो में मंटू के मकान से विजय के मकान के आगे तक सीसी सड़क और क्रासिंग निर्माण पर सात लाख तथा वार्ड सात में देवरिया-सलेमपुर रोड से हरिनारायण के घर तक सीसी सड़क निर्माण पर 7.45 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
इसी क्रम में वार्ड 13 में सीसी सड़क और नाली निर्माण पर 8.45 लाख, वार्ड दो में सड़क निर्माण पर 6.90 लाख, वार्ड 12 में सीसी नाली निर्माण पर 6.45 लाख और वार्ड छह में सीसी सड़क निर्माण पर पांच लाख रुपये खर्च होंगे। विभिन्न वार्डों में स्लैब निर्माण के लिए भी पांच लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं।

-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)