ड‍िजि‍टल डेस्‍क, जमुई। Jamui Gold Reserve Karmatia: जिन दुर्गम जंगलों और पहाड़ियों में कभी नक्सलियों की बंदूकों से बारूद की गंध निकलती थी और लाल गलियारे का खौफ पसरा रहता था, आज वही धरती देश की सबसे कीमती धातु यानी सोना उगलने को तैयार है। बात हो रही है बिहार के सीमावर्ती जमुई जिले की, जिसके गर्भ में इतना सोना दफन है कि यह न सिर्फ बिहार की आर्थिकी की तस्वीर बदल सकता है, बल्कि पूरे भारत को आत्मनिर्भर बना सकता है।