National
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की कमान संभालेंगे राहुल गांधी, 4 नवंबर को संगरूर रैली के लिए दिल्ली में बैठक शुरू
डॉ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में शनिवार को पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में सब
लेखक Digital Desk98K पढ़े गए

डॉ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में शनिवार को पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी खुद शामिल होने पहुंचे हैं।
पंजाब के सभी प्रमुख नेताओं के साथ राहुल गांधी की इस बैठक में मौजूदगी को पार्टी की चुनावी तैयारियों के लिहाज से बड़ा संकेत माना जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कर रहे हैं। उनके साथ संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और राहुल गांधी भी मौजूद हैं।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)