National
सितारगंज: बेटियों संग पीटीएम से लौट रही थी महिला, कार ने मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत और दूसरी घायल
जागरण संवाददाता, सितारगंज । सितारगंज में आरके ढाबे के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार ने हाईवे किनारे खड़ी महिला और उसकी दो बेटियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 34 वर्षीय मीनू देवी और उनकी छह वर्षीय बेटी अंशिका की मौ
लेखक Digital Desk55K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, सितारगंज । सितारगंज में आरके ढाबे के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार ने हाईवे किनारे खड़ी महिला और उसकी दो बेटियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 34 वर्षीय मीनू देवी और उनकी छह वर्षीय बेटी अंशिका की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि नौ वर्षीय बेटी राधिका घायल हो गई।
मीनू देवी दोनों बेटियों के साथ स्कूल में पेरेंट्स मीटिंग में शामिल होने के लिए घर से निकली थीं। सुबह करीब 10:40 बजे वह आरके ढाबे के पास हाईवे किनारे खड़ी होकर वाहन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान किच्छा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने तीनों को टक्कर मार दी।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)