National
कर्नाटक के कलबुर्गी में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की नोच-नोचकर ले ली जान
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक के कलबुर्गी शहर के दरियापुर इलाके में सड़क पर खेल रहे चार साल के एक मासूम बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते के काटने और नोचने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसने बाद मे
लेखक Digital Desk52K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक के कलबुर्गी शहर के दरियापुर इलाके में सड़क पर खेल रहे चार साल के एक मासूम बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते के काटने और नोचने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतक बच्चे की पहचान मनोज पुजारी जामबगा के रूप में हुई है। वह कलबुर्गी तालुक के जामबगा गांव के रहने वाले शरणबसप्पा पुजारी का बेटा था। शरणबसप्पा शहर में चौकीदार का काम करते हैं और अपने परिवार के साथ कोटनूर इलाके में रह रहे थे।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)