संवाद सहयोगी, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। करवाचौथ की रात पत्नी प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी। पति ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर पत्नी ने पति का दांत से प्राइवेट पार्ट काट लिया। इससे वह घायल हो गया। बदनामी के डर से रात में पति चुप्पी साधे रहा। शुक्रवार दोपहर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पति का स्वास्थ्य परीक्षण कराया है।
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला करवाचौथ पर व्रत रखने के साथ ही गुरुवार रात को प्रेमी से फोन पर बातचीत कर रही थी। जानकारी पर पति ने इसका विरोध किया और मोबाइल फोन छीन लिया।