National
यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली की अदालत ने जारी किया नया जमानती वारंट
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। वर्ष 2018 के मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली की अदालत ने उनके खिलाफ नए सिरे से जमानती वारंट जारी किया है।
लेखक Jagran News61K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। वर्ष 2018 के मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली की अदालत ने उनके खिलाफ नए सिरे से जमानती वारंट जारी किया है।
यह मामला विकास संस्कृत्यायन की ओर से दायर शिकायत से जुड़ा है। मामले की सुनवाई राहुल जैन की कोर्ट में हुई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि ध्रुव राठी ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसकी सामग्री कथित तौर पर मानहानिकारक थी।
इसी को लेकर उनके खिलाफ अदालत में शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले में अदालत की ओर से पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है। अब नए सिरे से जमानती वारंट जारी किए जाने के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में है।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)