National
वाराणसी एमएलसी चुनाव में प्रेक्षक के खिलाफ हंगामा करने वाले पार्टी पदाधिकारियों से भाजपा ने ही जताई असहमति
जागरण संवाददाता, वाराणसी । विधान परिषद सदस्य के वाराणसी खंड स्नातक सीट की मतगणना के दौरान मंडी समिति परिसर में चुनाव आयोग के प्रेक्षक प्रांजल यादव के खिलाफ पक्षपात का आरोप लगाकर हंगामा करने के मामले से भाजपा ने ही अपना प
लेखक Digital Desk194K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। विधान परिषद सदस्य के वाराणसी खंड स्नातक सीट की मतगणना के दौरान मंडी समिति परिसर में चुनाव आयोग के प्रेक्षक प्रांजल यादव के खिलाफ पक्षपात का आरोप लगाकर हंगामा करने के मामले से भाजपा ने ही अपना पल्ला झाड़ लिया है।
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा है कि यह विरोध प्रदर्शन पार्टी की गाइडलाइन के अनुरूप नहीं था। मौके पर कुछ लोगों ने ऐसा क्यों किया, यह नहीं मालूम। पार्टी उस विरोध प्रदर्शन से सहमत नहीं है। मतगणना की पूरी प्रक्रिया से पार्टी संतुष्ट है। आयोग ने सीसीटीवी के जरिये कड़ी सुरक्षा में मतगणना कराई, जहां गड़बड़ी की गुंजाइश ही नहीं थी।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)