जागरण संवाददाता, रांची। झिरी स्थित डंपिंग यार्ड में वर्षों से जमा पुराने कचरे के निस्तारण की प्रक्रिया तेज होगी। रांची नगर निगम ने वैज्ञानिक तरीके से कचरे के निस्तारण के लिए 17.72 करोड़ रुपये का ई-टेंडर जारी किया है। इसके तहत बायोमाइनिंग और संसाधन पुनर्प्राप्ति तकनीक के माध्यम से पुराने कचरे का निष्पादन किया जाएगा।
नगर निगम के स्वच्छता शाखा की ओर से 29 अक्टूबर को निविदा जारी की गई है। चयनित एजेंसी को तीन महीने के भीतर काम पूरा करना होगा।