जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। दिवाली पर घर को नया रंग-रूप देने की तैयारी कर रहे लोगों को इस बार जेब अधिक ढीली करनी पड़ेगी। पिछले एक साल में पेंट की कीमतों में 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। लोकल से लेकर ब्रांडेड कंपनियों तक के पेंट महंगे हो गए हैं।
वहीं, पुट्टी और प्राइमर की कीमतों में वृद्धि ने भी रंगाई-पुताई का बजट बढ़ा दिया है। त्योहार नजदीक आने के साथ ही बाजार में पेंट की मांग बढ़ने लगी है। लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।