National
हरदोई में दरदोजी कला फिर पकड़ने लगी रफ्तार, मंदी के बाद काम पर लौटे कारीगर
संवादसूत्र, मल्लावां। मल्लावां क्षेत्र की पहचान रही दरदोजी कढ़ाई अब मंदी के दौर से उबरकर फिर रफ्तार पकड़ने लगी है। इस पारंपरिक कारीगरी से जुड़े कारीगर दोबारा काम की ओर लौट रहे हैं। हालांकि, कच्चे माल की बढ़ती कीमत और जीए
लेखक Upendra Kumar Agnihotri119K पढ़े गए
-1793415329464.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
संवादसूत्र, मल्लावां। मल्लावां क्षेत्र की पहचान रही दरदोजी कढ़ाई अब मंदी के दौर से उबरकर फिर रफ्तार पकड़ने लगी है। इस पारंपरिक कारीगरी से जुड़े कारीगर दोबारा काम की ओर लौट रहे हैं। हालांकि, कच्चे माल की बढ़ती कीमत और जीएसटी के कारण तैयार माल की लागत बढ़ने से कारोबारियों और कारीगरों की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। मांग घटने के कारण कारीगरों को पहले की अपेक्षा अधिक मेहनत में काम करना पड़ रहा है।
मल्लावां क्षेत्र में कभी सैकड़ों परिवारों की रोजी-रोटी का प्रमुख साधन रही दरदोजी कढ़ाई के कारोबार पर पिछले कुछ वर्षों में मंदी का असर पड़ा। कच्चे माल के महंगे होने, बाजार में मांग कम होने और जीएसटी लागू होने से तैयार माल की कीमत बढ़ गई। इससे खरीददारों की संख्या घटने लगी और कई कारीगरों ने इस काम से दूरी बना ली। अब बाजार में कुछ सुधार आने के बाद कारीगर फिर से दरदोजी के काम से जुड़ रहे हैं।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)