National
प्रयागराज में 'महाकाल' ने खोला करोड़ों के नोटों का राज, भाई से पंगा पड़ा भारी
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मुंबई और पुणे में कई वर्षों तक नौकरी कर घर लौटे भाइयों के बीच विवाद ने ही जमीन में ड्रम में भरकर गाड़े गए करोड़ों के नोटों का राज खोल दिया। नवाबगंज के बरईपुर रामनगर गांव में बड़े भाई राजेश याद
लेखक Gyanendra Singh1121K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मुंबई और पुणे में कई वर्षों तक नौकरी कर घर लौटे भाइयों के बीच विवाद ने ही जमीन में ड्रम में भरकर गाड़े गए करोड़ों के नोटों का राज खोल दिया। नवाबगंज के बरईपुर रामनगर गांव में बड़े भाई राजेश यादव थार गाड़ी खरीदने जा रहा था कि छोटे राकेश यादव उर्फ महाकाल ने विरोध कर दिया। इसको लेकर दोनों के बीच इतना विवाद बढ़ गया कि महाकाल ने सारा भेद पुलिस के सामने खोल दिया।
बता दिया कि पुणे में व्यापारी के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी होने पर बोरों में भरकर नोटों की गड्डियां राजेश के कमरे में छिपा दी गई थी। जब कारोबारी जेल चला गया तो राजेश अपने भाइयों के साथ करोड़ों रुपये लेकर घर आ गया। इस जानकारी के बाद ही आयकर विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही शुरू हो गई। गुरुवार को दूसरे दिन आयकर और पुलिस की टीमों ने घर के अंदर जमीन खोदाई कर ड्रम में रखे नोटों को निकाला। दिन भर मशीनों से नोटों की गिनती भी हुई।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)