National
प्रयागराज में राजेश यादव का कमाल, 3 साल में 48 रजिस्ट्री, बना डाली 15 दुकानों की मार्केट
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। बरईपुर रामनगर निवासी राजेश यादव उर्फ बबलू ने कम समय में लंबी दूरी तय की। उसने खुद के साथ ही परिवार के कई सदस्यों के नाम सोरांव तहसील से जुड़े क्षेत्रों में जमीन की 48 रजिस्ट्री कराई। इसमें दो
लेखक Rajendra Yadav65K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। बरईपुर रामनगर निवासी राजेश यादव उर्फ बबलू ने कम समय में लंबी दूरी तय की। उसने खुद के साथ ही परिवार के कई सदस्यों के नाम सोरांव तहसील से जुड़े क्षेत्रों में जमीन की 48 रजिस्ट्री कराई। इसमें दो से पांच विस्वा की कई जमीनें शामिल हैं, जबकि सबसे बड़ी जमीन ढाई बीघा की है।
इसमें से तीन जमीनें एक करोड़ रुपये से अधिक की हैं। घर के पास बाजार में दो तल का 15 दुकानों का मार्केट भी उसने बनवाया है, जो निर्माणाधीन है। इसके अलावा ट्रैक्टर-ट्राली, पिकअप भी उसने खरीदी। डीजे बैंड भी बनवाया। यही नहीं, और भी जमीनें खरीदने के लिए उसकी कई लोगों से बातचीत चल रही थी।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)