National
उत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर का 'महाएक्शन', 525 पुलिसकर्मियों और तीन कंपनी पीएसी तैनात... टूटने लगे घर
जागरण संवाददाता, रामनगर । पुछड़ी गांव में वन विभाग की जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। सुबह चार बजे राजकीय महाविद्यालय से पुलिस, वन विभाग, प्रशासन के लोग अफसरों के नेतृत्व में एक साथ पुछड़ी गांव पहुंचे।
लेखक trilok rawat64K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, रामनगर। पुछड़ी गांव में वन विभाग की जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। सुबह चार बजे राजकीय महाविद्यालय से पुलिस, वन विभाग, प्रशासन के लोग अफसरों के नेतृत्व में एक साथ पुछड़ी गांव पहुंचे। पांच बजे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।
14 सेक्टर में एक साथ अलग अलग जगह पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई। कई लोगों ने रात में ही अपना सामान समेट लिया था। इस दौरान कच्चे पक्के अतिक्रमण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई। पांच हेक्टेयर क्षेत्र से अतिक्रमण हटना है। कार्रवाई के लिए पुलिस ने सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा तैयार किया है।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)