National
रामपुर: रहते एक गांव में, वोट दर्ज दूसरे में! मतदाता सूची से 21 नाम कटने पर मची हलचल, DM तक पहुंची शिकायत
जागरण संवाददाता, रामपुर। मतदाता सूची में गड़बड़ियां दुरुस्त करने को लेकर अभियान ने तेजी पकड़ ली है। ऐसे में अधिकारियों के सामने शिकायतें भी आनी शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में मिली शिकायत में गांव में रहने वाले कुछ लोगों के
लेखक Rajesh Kumar43K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, रामपुर। मतदाता सूची में गड़बड़ियां दुरुस्त करने को लेकर अभियान ने तेजी पकड़ ली है। ऐसे में अधिकारियों के सामने शिकायतें भी आनी शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में मिली शिकायत में गांव में रहने वाले कुछ लोगों के नाम किसी दूसरी ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में दर्ज कराने और कुछ के नाम मतदाता सूची से हटाने के आरोप लगे हैं।
मामला चमरौआ विधानसभा क्षेत्र के अलीनगर शुमाली गांव का है। सद्दाम हुसैन ने खुद को इस गांव का बताते हुए इस संबंध में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायती पत्र देकर 21 लोगों के नाम गलत तरीके से हटाने और कुछ के नाम जटपुरा गांव की मतदाता सूची में दर्ज कराने का आरोप लगाया है।


-1795403058255.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
