National
सोनिया गांधी के वोटर लिस्ट मामले में सुनवाई टली, अब 6 नवंबर को होगी अगली कार्रवाई
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी का नाम वर्ष 1980 में मतदाता सूची में शामिल किए जाने से जुड़े मामले में बुधवार को राउज एवेन्यू स्थित अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) सुनवाई टाल
लेखक Ritika Mishra192K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी का नाम वर्ष 1980 में मतदाता सूची में शामिल किए जाने से जुड़े मामले में बुधवार को राउज एवेन्यू स्थित अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) सुनवाई टाल दी गई।
अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) विनोद जोशी ने सुनवाई छह नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी।
यह मामला सोनिया गांधी के भारतीय नागरिक बनने से पहले मतदाता सूची में नाम शामिल किए जाने के आरोपों से संबंधित है। शिकायतकर्ता अधिवक्ता विकास त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि सोनिया गांधी का नाम वर्ष 1980 में मतदाता सूची में दर्ज था, जबकि उन्होंने अप्रैल 1983 में भारतीय नागरिकता प्राप्त की थी।



