डिजिटल डेस्क, कोच्चि। केरलम में कोच्चि के मर्सिडीज हिट-एंड-रन मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के बाद अब कोच्चि सिटी पुलिस कमिश्नर कालीराज महेश को उनके पद से हटा दिया गया है।
कालीराज महेश की जगह ये जिम्मेदारी अब आर. निशांतिनी को दी गई है। उन्हें कोच्चि सिटी पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।