राज्य ब्यूरो, गैरसैंण। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में विधानसभा सत्र के दूसरे दिन बुधवार को हंगामे के बीच अनुपुूरक बजट समेत 10 विधेयकों पर सदन की मुहर लग गई। जिसके बाद सदन अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गया।
इससेे पहले विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस विधायकों ने धरना दिया। गैरसैंण का यह सत्र मौजूदा विधानसभा का अंतिम सत्र है। ऐसे में विधायकों ने सामूहिक फोटोशूट कराया। हालांकि कांग्रेसी विधायकों ने इससे दूरी बनाएं रखी।