National
नाहन में बवाल मचाने वालों पर पुलिस का एक्शन, हिंसा फैलाने पर 6 दिन बाद 11 लोग गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल प्रदेश में नाहन शहर के वाल्मीकि चौक पर 23 अक्टूबर को दो समुदायों के बीच हुए विवाद के दौरान पथराव एवं हिंसक झड़प पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डिटेन किए 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घट
लेखक Digital Desk126K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल प्रदेश में नाहन शहर के वाल्मीकि चौक पर 23 अक्टूबर को दो समुदायों के बीच हुए विवाद के दौरान पथराव एवं हिंसक झड़प पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डिटेन किए 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में पुलिस कर्मियों सहित दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हुए थे और सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा था।
उक्त घटना के संबंध में नाहन पुलिस की ओर से मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एवं आगामी कार्रवाई तेज की गई। जांच के दौरान घटना में संलिप्त पाए गए 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
उक्त घटना के संबंध में नाहन पुलिस की ओर से मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एवं आगामी कार्रवाई तेज की गई। जांच के दौरान घटना में संलिप्त पाए गए 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।



