जागरण संवाददाता, गोरखपुर।  गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की मतगणना गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में जारी है। प्रथम वरीयता के चौथे और अंतिम राउंड की गणना में भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी 466 मतों से आगे रहे। उन्हें 11881 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव को 11415 वोट मिले। सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी 8301 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें कितने वोट मिले, यह आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।