National
जापान से रजत जीतकर देश पहुंचे राम रतन का ढोल-नगाड़ों की धुन पर स्वागत, मथुरा के गांव में जश्न
संवाद सूत्र, छाता (मथुरा)। जापान में आयोजित पैरा एथलेटिक्स गेम्स में डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीतने वाले पैरा मथुरा के पैरा एथलीट राम रतन सिंह की स्वदेश वापसी पर दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर उनके पैतृक गांव छाता के नरी तक जश्न
लेखक Virendra Kumar Verma153K पढ़े गए

संवाद सूत्र, छाता (मथुरा)। जापान में आयोजित पैरा एथलेटिक्स गेम्स में डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीतने वाले पैरा मथुरा के पैरा एथलीट राम रतन सिंह की स्वदेश वापसी पर दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर उनके पैतृक गांव छाता के नरी तक जश्न मनाया गया। एयरपोर्ट पर राम रतन सिंह सहित सभी पदक विजेताओं का जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मथुरा का प्रसिद्ध पेड़ा खिलाकर स्वागत किया गया व उन्हें जीत की बधाई दी।



