National
नोएडा प्राधिकरण की आज 244वीं बोर्ड बैठक, सिटी लॉजिस्टिक प्लान और स्पोर्ट्स सिटी समेत 20 प्रस्तावों पर होगी चर्चा
जागरण संवाददाता, नोएडा। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आइडीसी) दीपक कुमार की अध्यक्षता में आज, बुधवार को सुबह 11 बजे से 244 वीं बोर्ड बैठक सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण के मुख्य प्रशासनिक भवन में आयोजित होगी। इसम
लेखक Kundan Tiwari111K पढ़े गए
-1793122646355.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, नोएडा। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आइडीसी) दीपक कुमार की अध्यक्षता में आज, बुधवार को सुबह 11 बजे से 244 वीं बोर्ड बैठक सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण के मुख्य प्रशासनिक भवन में आयोजित होगी। इसमें करीब 20 मुद्दों पर चर्चा के लिए रखा जाएगा।
इसमें औद्योगिक सेक्टरों में जाम कम करने के लिए सिटी लॉजिस्टिक प्लान-2026 का प्रस्ताव रखा जाएगा। मसौदे के अनुसार, सेक्टरों में ट्रकों की पार्किंग के लिए जगह छोड़नी होगी। आवासीय क्षेत्रों और चौड़ी सड़कों के किनारे इमारतों की ऊंचाई से जुड़े नियमों में बदलाव का प्रस्ताव भी एजेंडे में है।



