National
यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा दीपावली का तोहफा, नवंबर में 9% तक घट सकता है बिल
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। बिजली उपभोक्ताओं को नवंबर में बिजली के बिल से बड़ी राहत मिलती दिख रही है। जून में 10 प्रतिशत ज्यादा बिजली का बिल देने वाले उपभोक्ताओं का जुलाई में 4.43 प्रतिशत, अगस्त में 2.92 प्रतिशत, सितंबर में 7.93
लेखक Ajay Jaiswal169K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। बिजली उपभोक्ताओं को नवंबर में बिजली के बिल से बड़ी राहत मिलती दिख रही है। जून में 10 प्रतिशत ज्यादा बिजली का बिल देने वाले उपभोक्ताओं का जुलाई में 4.43 प्रतिशत, अगस्त में 2.92 प्रतिशत, सितंबर में 7.93 प्रतिशत, अक्टूबर में 5.24 के बाद अब नवंबर में दीपावली पर रिकॉर्ड नौ प्रतिशत से अधिक बिल कम हो सकता है।
एफपीपीसीए (ईंधन एवं बिजली खरीद लागत समायोजन) के तहत अगस्त माह के ईंधन अधिभार शुल्क (फ्यूल सरचार्ज) में कमी को देखते हुए अक्टूबर के बिजली बिल पर नवंबर में सभी श्रेणियों के लगभग 3.82 करोड़ उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। इस संबंध में पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा जल्द ही आदेश जारी करने की कवायद की जा रही है।



