आदिल हसन, रांची। दस साल का लंबा इंतजार अब खत्म होने की ओर है। रांची स्मार्ट सिटी में अब सिर्फ मंत्रियों के बंगले ही नहीं, बल्कि आम लोगों के लिए भी आवास उपलब्ध होने का रास्ता साफ हो गया है।
यहां पहली बार निजी आवासीय सोसायटी के निर्माण के लिए नक्शा पास किया गया है। नगर विकास विभाग ने आइलिका स्टेट प्राइवेट लिमिटेड को 14 एकड़ जमीन पर आवासीय परिसर बनाने की स्वीकृति दी है।